कोलेबिरा: मतदाता सूची में पारदर्शिता जरूरी, पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेज हो: विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी
सिमडेगा। रविवार को दोपहर 1 बजे कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की जरूरत है। उन्होंने एक बूथ की अनवेटेड सूची का हवाला देते हुए दावा किया कि वहां भाजपा समर्थक का एक नाम, जबकि कांग्रेस समर्थक करीब 40-50 नाम शामिल हैं। विधायक ने पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और सुधार प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की।