गुलाना: घरेलू बिजली बिल नहीं भरा तो सावधान, कट सकती है आपके घर की बिजली
अकोदिया में 22 बकायादारों पर कार्रवाई, 13 घरों के कनेक्श
अकोदिया में बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर विभाग ने गुरुवार को दोपहर 1 बजे कार्रवाई की। शुजालपुर संभाग की सूची में शामिल 22 उपभोक्ताओं पर ₹6.64 लाख बकाया था। नोटिस के बाद कार्रवाई में 9 उपभोक्ताओं ने मौके पर ₹63 हजार जमा कर दिए, जबकि 13 के कनेक्शन काट दिए गए। विभाग ने बताया कि बकाया राशि जमा करने के बाद ही कनेक्शन जोड़े जाएंगे। अभियान आगे भी जारी