चक्रधरपुर स्थित मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विभागीय निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।