गोरखपुर के बाघागाड़ा में गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार में चल रही काशी डिपो की बस आगे जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक दयाशंकर यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 14 घायल यात्रियों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
[Gorakhpur Bus Accident, Varanasi Highway]
#Gorakhpur
Gorakhpur, Gorakhpur | Aug 21, 2026