चान्दन: सतलेटवा के पास पोखर की मेढ़ से फिसलकर अधेड़ पोखर में डूबा, हालत गंभीर
Chanan, Banka | Sep 24, 2026 सतलेटवा के पास गुरुवार दोपहर बाद चेतन यादव पोखर की मेढ़ से फिसलकर पानी भरे पोखर में गिर गया। जिससे वह पानी में डूबने लगा।बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकालकर आनन-फानन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया।