🚨 चित्रकूट में दर्दनाक सड़क हादसा 🚨
तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को रौंदा, दो छात्रों की मौत, दो गंभीर घायल
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी मोड़ के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के बाद प्रयागराज रेफर किए जाने की जानकारी है।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और छात्रों के हाईवे पर जुटने से झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
📍 स्थान: अहिरी मोड़, मऊ, चित्रकूट
#चित्रकूट #Chitrakoot #RoadAccident #चित्रकूट_हादसा #मऊ #Mau #सड़क_हादसा #BreakingNews #ChitrakootNews #News11IndiaTV #RoadSafety