पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व
शनिवार 12:00 बजे पवित्र नगरी अमरकंटक में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया जहां विद्यालय तथा महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही परेड का आयोजन किया गया । इसके साथ ही नगर परिषद कार्यालय के साथ अन्य शासकीय संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया मां नर्मदा मंदिर परिसर में स्थित गांधी कुंड में भी ध्वजारोहन किया गया।