पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में गेस्ट टीचर पकड़ा गया नाबालिग छात्रों के साथ शराब पीते
पिथौरागढ़ के झूलाघाट क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज के गेस्ट टीचर को चार नाबालिग छात्रों के साथ शराब पीते गिरफ्तार किया गया। रास्ता बंद होने से टीचर ने गेस्ट हाउस में कमरे में छात्रों को बुलाकर शराब पार्टी की। परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी, पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया। शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।