मधेपुरा में नशे के खिलाफ ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, निगरानी कमेटी बनाकर शुरू किया अभियान
मधेपुरा की खौपैती तुनियाही पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक अभियान शुरू किया है। रविवार को पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत में बढ़ते नशे के कारोबार और सेवन पर रोक लगाने को लेकर चर्चा हुई।
ग्रामीणों ने नशे से जुड़े मामलों पर नजर रखने के लिए एक निगरानी कमेटी गठित करने का फैसला लिया। कमेटी के सदस्य पंचायत क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री, खरीद और सेवन की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
Bihar, India | Sep 20, 2026