सिवनी: परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय ने दिया दोबारा मौका
Seoni, Seoni | Aug 13, 2026 संशोधित समय-सारणी की जानकारी नहीं मिलने से परीक्षा से वंचित बीएससी प्रथम वर्ष पुराने पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय ने राहत दी है। मेजर-द्वितीय/माइनर/जीईसी एनालिटिकल केमिस्ट्री प्रश्नपत्र की पुनः परीक्षा 19 अगस्त 2026 को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। यह परीक्षा 7 अगस्त को आयोजित हुई थी, जिसमें कई विद्यार्थी समय-सारणी की जानकारी के अभाव में शामिल