सहारनपुर: चिलकाना में स्कूल छोड़ युवक से मिलने गई दो छात्राएं, परिजनों ने मकान घेरा तो एक ने फांसी लगाई, एक की मौत
सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को 11वीं कक्षा की दो नाबालिग छात्राओं ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। इनमें एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी का फंदा खुलने से उसकी जान बच गई। दोनों छात्राएं सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं। परिजनों को जानकारी मिली कि दोनों एक युवक के घर गई हैं।