बेगूसराय में सदर अस्पताल के मेन गेट से महज 100 मीटर दूर 12 घंटे पड़ा रहा बुजुर्ग का श/व, गुजरते रहे लोग
बेगूसराय शहर से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। सदर अस्पताल के मुख्य गेट और नगर थाना से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर रविवार रात एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि करीब 12 घंटे तक बुजुर्ग का शव सड़क किनारे पड़ा रहा और इसी रास्ते से लोग आते-जाते रहे।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का शव बिना कपड़ों के सड़क किनारे पड़ा था। शव के आसपास मक्खियां भिनभिना रही थीं। वहीं, पास में 5 और 10 रुपये के सिक्के, कुछ नोट, पानी की बोतल और केले के छिलके भी पड़े मिले।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बुजुर्ग को पिछले करीब एक सप्ताह से इसी इलाके में बेहद लाचार हालत में देखा जा रहा था। लोगों का कहना है कि वह सड़क किनारे रेंगते हुए अपना जीवन गुजार रहा था।
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि सदर अस्पताल और नगर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर एक बुजुर्ग का शव करीब 12 घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा, लेकिन समय रहते किसी की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी?
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस
Bihar, India | Sep 28, 2026