घंसौर: चौराहे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला
Ghansaur, Seoni | Sep 23, 2026 चौराहे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला घंसौर। आज 23 सितंबर 2026, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे घंसौर मुख्यालय के जबलपुर-मंडला-लखनादौन चौराहे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे बोर्ड से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।