डिंडौरी: कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह 8:00 बजे कलेक्टर कार्यालय में पूरे आन और बान के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी उसके उपरांत राष्ट्रगान का गायन किया गया। गौरतलब है कि ध्वजारोहण के दौरान अपर कलेक्टर संयुक्त कलेक्टर एसडीएम डिप्टी कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।