राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली
दवा से वंचित रहने वाले बच्चों को 9 अक्टूबर माप अप दिवस के दिन खिलाई जाएगी गोली
नवीन कन्या स्कूल आंनद कालोनी रतलाम में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील आदि के द्वारा बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की स्काउट यूनिट के बच्चों द्वारा स्वागत की शानदार प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मनोहर पोरवाल ने कहा कि स्वस्थ युवा पीढ़ी से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस दिशा मे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कई उल्लेखनीय कार्य किया जा रहे हैं। बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाने से उनमें एनीमिया की कमी एवं पोषण और स्वास्थ्य में सुधार होने की गतिविधि सराहनीय है।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh
Ratlam, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026