नबीनगर: उच्च विद्यालय साया का वीडियो वायरल, हेडमास्टर पर गिरी गाज; 24 घंटे में मांगा गया स्पष्टीकरण
नबीनगर प्रखंड के राजपुर पंचायत अंतर्गत साया गांव स्थित उच्च विद्यालय साया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। वायरल वीडियो में फॉर्म भरने को लेकर एक छात्रा और प्रभारी प्रधानाध्यापक के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई और सुनाई दे रही है। वीडियो में छात्रा निर्धारित अंतिम तिथि 14 तारीख होने के बावजूद 11 तारीख तक ही