महोबा: पुलिस लाइन तिराहे पर दो महिला दुकानदार ग्राहकों को लेकर भिड़ीं, बाल खींचकर और दांतों से काटकर किया घायल
Mahoba, Mahoba | Aug 14, 2026 छतरपुर रोड स्थित पुलिस लाइन तिराहे पर ग्राहकों को लेकर दो महिला दुकानदारों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और दांतों से काटकर घायल कर दिया। उनके पति बीच-बचाव करते रहे, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। मौके पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों को शांत कराया। दोनों महिलाओं का इलाज कराया गया।