झाड़ियों से खूबसूरत गार्डन तक, बदली फरसगांव की तस्वीर
नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 12 में नगर सौंदर्यीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। पहले झाड़ियों से घिरा स्वच्छता लक्षित इकाई (CTU) के रूप में चिन्हांकित स्थल अब फाउंटेन की स्थापना से आकर्षक रूप ले चुका है।
इस बदलाव से गार्डन की सुंदरता बढ़ी है और यह स्थल यहां आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। यह पहल स्वच्छता, बेहतर परिवेश और नगर सौंदर्यीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
आइए, स्वच्छ और सुंदर फरसगांव के निर्माण में सहभागी बनें।
#सेवा_संकल्प_अभियान #25YearsOfSeva #नगर_सौंदर्यीकरण #स्वच्छ_फरसगांव
478 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 10, 2026