गोह: गोह में खाद के लिए किसानों का आक्रोश बढ़ा, प्रशासन मौन
गोह प्रखंड में उर्वरक संकट गहरा गया है। मंगलवार शाम से ही सैकड़ों किसान गोह स्थित इफको केंद्र पर खाद लेने के लिए पहुंचने लगे। करीब एक हजार बोरी खाद के वितरण की सूचना पर हजारों महिला-पुरुष किसान पूरी रात अपनी बारी का इंतजार करते रहे। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से धान सहित खरीफ फसलों की देखभाल प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकृत