पहले हादसा, फिर DM का प्रतिबंध… बावजूद इसके संवेदक झाबो की मनमानी, आज फिर टला बड़ा हादसा राघोपुर बांध पर पिछले दिनों हुए भीषण नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए फ्लड फाइटिंग कार्य में नाव के परिचालन पर रोक लगा दी थी। डीएम ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए नाव के बजाय वैकल्पिक व्यवस्था से सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया था।
लेकिन आरोप है कि प्रतिबंध के बावजूद संवेदक झाबो की कथित लापरवाही से आज फिर नाव का परिचालन किया गया। इसी दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
सवाल यह है कि जब प्रशासन ने नाव परिचालन पर रोक लगा रखी थी, तो आखिर किसकी अनुमति से नाव चलाई जा रही थी? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी में लापरवाही बरती जा रही है? और अगर आज हादसा हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती?
Patna Rural, Patna | Sep 1, 2026