जबलपुर: तिलवारा के शास्त्री नगर में डंपर की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, आरोपी चालक फरार
तिलवारा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में आज गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लापरवाही से चल रहे एक डंपर ने घर के बाहर खड़ी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।