कोरांव: गोरखपुर में शिव कुमार तिवारी की हत्या के विरोध में ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारियों ने कोरांव एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर के खजनी विधानसभा क्षेत्र के अहिरौली गांव में शिवकुमार तिवारी की दिनदहाड़े तलवार से हुई हत्या के विरोध में ब्राह्मण एकता परिषद ने कोरांव तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य पिंटू चौबे और सपा नेता प्रमोद मिश्र पयासी के नेतृत्व में सैकड़ों ब्राह्मणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी कोरांव को ज्ञापन सौंपा।