हाजीपुर: बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ
जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह, ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचानने और उसे उचित मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।