चीनोर: नगर व विभिन्न ग्रामों में निकाली गई तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर सहित ग्राम ऑडपुरा,भरतरी,सोता खिरिया व अन्य गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गईं। ग्वालियर कलेक्टर ने जिले वासियों से अपील की है कि 17 अगस्त तक अपने घर प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय उत्सव में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं।