बीना: नगर पालिका की बड़ी बैठक में 27 प्रस्तावों पर चर्चा; काम न करने वाले ठेकेदारों की जमा राशि जब्त करने का निर्णय
Bina, Sagar | Sep 28, 2026 विकास के मुद्दे पर बीना नगर पालिका परिषद में बड़ी बैठक हुई। PIC की बैठक में 27 बिंदुओं पर चर्चा हुई, और काम न करने वाले ठेकेदारों पर बड़ा एक्शन लिया गया है। नगर पालिका परिषद बीना में सोमवार शाम प्रेसीडेंट इन काउंसिल यानी PIC की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने की, जिसमें कई PIC मेंबर शामिल हुए।