गुना नगर: ग्राम विसोनिया की मरघट शाला घटिया निर्माण के कारण गिरी, बारिश में खुले आसमान के नीचे हुआ अंतिम संस्कार
गुना जिले की बमौरी तहसील के ग्राम विसोनिया के सहरिया टपरा में श्मशान तक जाने के लिए रास्ता तक नहीं है।6 साल पहले पंचायत द्वारा बनाई गई मरघट शाला घटिया निर्माण की भेंट चढ़ गई और एक साल में ही ढह गई, सोमवार 10 जुलाई सुबह 10:00 बजे बुजुर्ग का अंतिम संस्कार बारिश के बीच जमीन पर नीचे किया गया