बहोरीबंद: मसंदा के खिरका भटवा में अज्ञात कंकाल मिला, लापता पहलाद सिंह का होने की आशंका
बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम मसंदा के खिरका भटवा में अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के नेतृत्व में बाकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम ने भी जांच की।