महसी: अपरहन पुरवा में दुर्गा पूजा स्थल पर अतिक्रमण का आरोप, दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने थाने में दी तहरीर
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकसाहार ग्राम पंचायत के अपरहन पुरवा गांव में दुर्गा पूजा स्थल पर अतिक्रमण करने, टीनशेड उजाड़कर फेंकने और साफ-सफाई न करने देने का आरोप लगा है। गुरुवार धनीराम, इन्द्रपाल, प्रमोद, अमरनाथ, मस्तराम, लालबाबू समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जाएगी।