मांडर: मंदरों में दामाद के खूनी हमले से सास की मौत
Mandar, Ranchi | Sep 30, 2026 मांडर के नरकोपी थाना क्षेत्र के मंदरों गांव में बीती रात पारिवारिक विवाद में सलमान अंसारी ने अपनी पत्नी और सास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सास हकीमन खातून (60) की मौत हो गई, जबकि पत्नी अफसाना खातून गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है...