देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत शुक्रवार को नावाडीह मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। सुबह नौ बजे विद्यालय परिसर से निकली यात्रा में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर घर-घर झंडा लगाने और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने की अपील की।