तिलहर/शाहजहांपुर
====
केंद्र संचालन में लापरवाही
बर्दाश्त नहीं:तहसीलदार।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
तहसीलदार ने सरकारी क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश देते हुए उनके संचालन में किसी तरह की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया है।
सोमवार को नवीन गल्ला मंडी परिषद में किसानों से सीधे सरकारी धान खरीद के लिए लगाए जाने वाले सभी बारह क्रय केंद्रों का अचानक तहसीलदार आदेश कुमार ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने देखा कि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं अथवा नहीं इसके साथ ही यहां आने वाले किसानों के लिए बैठने और पीने के पानी आदि की व्यवस्था के क्या इंतजाम है।उन्होंने इस दौरान सख्त लहजे में कहा कि किसानों से धान खरीद के दौरान किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी शासन की मंशानुरूप क्रय केंद्रों का संचालन होगा।
तहसीलदार आदेश कुमार ने बताया कि मंडी परिसर में बारह क्रय केंद्र लगाए जा रहे हैं जिन पर सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहे इसके लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया है।