तराना: तराना कृषि उपज मंडी आज से चालू, बैंकों की हड़ताल का आदेश हुआ निरस्त
Tarana, Ujjain | Sep 28, 2026 सोमवार सुबह 9:00 समाचार प्राप्त हुआ कि तराना कृषि उपज मंडी में बैंकों की हड़ताल के कारण घोषित तीन दिन का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। आधी रात को आदेश जारी होने के बाद आज से सभी बैंक चालू हैं। इसी को देखते हुए तराना मंडी आज से सुचारू रूप से चालू है। सभी किसान भाई अपनी फसल लेकर मंडी में आ सकते हैं