किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
करनाल, 20 अगस्त। मार्केट कमेटी निगदू के द्वारा वीरवार को गांव माजरा रोडान कोयर, रायसन, कारसा, जाम्बा, हैबतपुर, सांवत व घोलपूरा में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कमेटी द्वारा किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 100 प्रतिशत पंजीकरण व सही बैंक खाता दर्ज करवाने के लिए जागरूक किया गया।
मार्केट कमेटी निगदू के अध्यक्ष बलराज कारसा ने बताया कि किसानों को मंडी के गेट पर गेट पास कटवाने व ट्रैक्टर ट्राली की फोटो के लिए भी ट्रैक्टर पर वाहन नम्बर अवश्य लगाने की हिदायत दी गई। सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी दी गई कि यदि कृषि कार्य करते समय कोई दुर्घटना हो जाती हैं तो इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक की राशि प्रदान की जाती हैं। अनाज मंडी निगदू में अटल श्रमिक किसान कैंटीन में किसानों व श्रमिकों के लिये 10 रुपये में उपलब्ध खाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा मार्किट कमेटी द्वारा किसानों से पराली न जलाने की भी अपील की गई। इस मौके पर मार्किट कमेटी निगदू के उपाध्यक्ष चन्द, सचिव मनोज पाराशर कमेटी सदस्य सुनीता तेहरी, रमेश कुमार पतनपुरी, विपिन कुमार कोयर व मंडी सुपरवाइजर ललित कुमार व रमेश चंद मौजूद रहे।
#HVN24