मऊरानीपुर: पलरा गांव में जलविहार की वर्षों पुरानी परंपरा, पूरा गांव भक्ति में डूबा
झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के बंगरा ब्लॉक स्थित पलरा गांव में जलविहार की वर्षों पुरानी परंपरा श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। सजे-धजे रथ में भगवान का रात्रि भ्रमण कराया जाएगा। जगह-जगह भजन-कीर्तन होंगे। सुबह ग्रामीण घर-घर भगवान का टीका कर पूजा-अर्चना करेंगे। ग्रामीणों के मुताबिक, यह आयोजन गांव की धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।