मुज़फ्फरनगर: मंदिर में किशोरी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया सेवादार, भीड़ ने लात-घूंसे और डंडे-बेल्ट से पीटा, छेड़छाड़ का आरोप
मुजफ्फरनगर के काली माता मंदिर में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में सेवादार को भीड़ ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक को किशोरी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, जिसके बाद लोगों ने उसे लात-घूंसों, डंडों और बेल्ट से पीटा। घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया और मारपीट के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया। मामले की जांच जारी है।