Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | देवास 15 अगस्त के त्योहार को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई शुरू! देवास के नयापुरा क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम पहुंची, जहां मिठाई की दुकान पर जांच और कार्रवाई शुरू की गई है। त्योहार सीजन को देखते हुए शहर की मिठाई दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट को लेकर जांच की जा रही है। देवास में कहां-कहां हुई कार्रवाई? क्या मिला? क्या हुई कार्रवाई? पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहिए TIMES MP के साथ। #BreakingNews #Dewas #DewasNews #FoodDepartment #FoodSafety #MadhyaPradesh #15August #FestivalSeason #MithaiShop #FoodInspection #TIMESMP #देवास #देवास_न्यूज #खाद्य_विभाग #ब्रेकिंग_न्यूज

Dewas Nagar, Dewas | Aug 14, 2026

MORE NEWS

देवास से उज्जैन तक महिलाओं को बनाया निशाना
9 दिन में 3 चेन स्नेचिंग का खुलासा

देवास। शहर में महिला से मंगलसूत्र लूटकर फरार हुए दो शातिर बदमाशों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि देवास में वारदात के बाद दोनों आरोपी उज्जैन पहुंचे और वहां अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं को निशाना बनाकर सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने महज 9 दिन में देवास और उज्जैन की कुल 3 चेन स्नेचिंग वारदातों का खुलासा करते हुए करीब 5 लाख रुपए का मश्रुका बरामद किया है।

CCTV से मिली बदमाशों तक पहुंचने की कड़ी

मामला 5 अगस्त की रात का है। सिविल लाइन निवासी 52 वर्षीय महिला अपने पड़ोसी के साथ पैदल जा रही थीं। रात करीब 9:07 बजे ब्रिज के पास बाइक सवार दो युवकों ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारा और करीब 80 हजार रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद जाबीर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया और रेहान शेख को गिरफ्तार किया।

देवास के बाद उज्जैन में भी की वारदात

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने देवास की वारदात कबूल करने के साथ ही उज्जैन में दो अलग-अलग चेन स्नेचिंग करना भी स्वीकार किया। आरोपियों ने उज्जैन के डाबरीपीठा थाना क्षेत्र और कोठी रोड थाना क्षेत्र में महिलाओं से एक-एक सोने की चेन लूटी थी।

पुलिस ने दोनों घटनाओं में लूटी गई सोने की चेन भी आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर ली है।

बाइक से करते थे शिकार, पीछे बैठा आरोपी मारता था झपट्टा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों का तरीका भी सामने आया। दोनों बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से निकलते थे। बाइक के पीछे बैठा आरोपी राह चलती महिला के करीब पहुंचते ही अचानक गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र या चेन तोड़ लेता था। इसके बाद दोनों तेज रफ्तार से बाइक भगाकर मौके से फरार हो जाते थे।

देवास में वारदात के बाद भी दोनों ने इसी तरीके को दोहराते हुए उज्जैन में दो महिलाओं को निशाना बनाया।

5 लाख का मश्रुका जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देवास में लूटा गया करीब 80 हजार रुपए का मंगलसूत्र, उज्जैन में लूटी गई करीब 2 लाख रुपए कीमत की दो सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल बजाज पल्सर बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है।

मुख्य आरोपी पर पहले से 13 मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मोहम्मद जाबीर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया के खिलाफ इंदौर के अलग-अलग थानों में पहले से 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें लूट, मारपीट, धमकी, अवैध वसूली और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया और पूछताछ के दौरान उज्जैन की वारदातों का भी खुलासा हुआ।

पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का पुरस्कार

पूरे मामले का खुलासा करने में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सोलंकी, पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए 10 हजार रुपए के नगद पुरस्कार की घोषणा की है।

इस कार्रवाई से देवास की एक वारदात के साथ उज्जैन की दो चेन स्नेचिंग का भी खुलासा हुआ है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके अन्य संभावित अपराधों की भी जानकारी जुटा रही है।

देवास से उज्जैन तक महिलाओं को बनाया निशाना 9 दिन में 3 चेन स्नेचिंग का खुलासा देवास। शहर में महिला से मंगलसूत्र लूटकर फरार हुए दो शातिर बदमाशों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि देवास में वारदात के बाद दोनों आरोपी उज्जैन पहुंचे और वहां अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं को निशाना बनाकर सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने महज 9 दिन में देवास और उज्जैन की कुल 3 चेन स्नेचिंग वारदातों का खुलासा करते हुए करीब 5 लाख रुपए का मश्रुका बरामद किया है। CCTV से मिली बदमाशों तक पहुंचने की कड़ी मामला 5 अगस्त की रात का है। सिविल लाइन निवासी 52 वर्षीय महिला अपने पड़ोसी के साथ पैदल जा रही थीं। रात करीब 9:07 बजे ब्रिज के पास बाइक सवार दो युवकों ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारा और करीब 80 हजार रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद जाबीर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया और रेहान शेख को गिरफ्तार किया। देवास के बाद उज्जैन में भी की वारदात पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने देवास की वारदात कबूल करने के साथ ही उज्जैन में दो अलग-अलग चेन स्नेचिंग करना भी स्वीकार किया। आरोपियों ने उज्जैन के डाबरीपीठा थाना क्षेत्र और कोठी रोड थाना क्षेत्र में महिलाओं से एक-एक सोने की चेन लूटी थी। पुलिस ने दोनों घटनाओं में लूटी गई सोने की चेन भी आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर ली है। बाइक से करते थे शिकार, पीछे बैठा आरोपी मारता था झपट्टा पुलिस पूछताछ में आरोपियों का तरीका भी सामने आया। दोनों बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से निकलते थे। बाइक के पीछे बैठा आरोपी राह चलती महिला के करीब पहुंचते ही अचानक गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र या चेन तोड़ लेता था। इसके बाद दोनों तेज रफ्तार से बाइक भगाकर मौके से फरार हो जाते थे। देवास में वारदात के बाद भी दोनों ने इसी तरीके को दोहराते हुए उज्जैन में दो महिलाओं को निशाना बनाया। 5 लाख का मश्रुका जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देवास में लूटा गया करीब 80 हजार रुपए का मंगलसूत्र, उज्जैन में लूटी गई करीब 2 लाख रुपए कीमत की दो सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल बजाज पल्सर बाइक और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। मुख्य आरोपी पर पहले से 13 मामले दर्ज पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मोहम्मद जाबीर हुसैन उर्फ सत्तारिया उर्फ अठारिया के खिलाफ इंदौर के अलग-अलग थानों में पहले से 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें लूट, मारपीट, धमकी, अवैध वसूली और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया और पूछताछ के दौरान उज्जैन की वारदातों का भी खुलासा हुआ। पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का पुरस्कार पूरे मामले का खुलासा करने में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सोलंकी, पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए 10 हजार रुपए के नगद पुरस्कार की घोषणा की है। इस कार्रवाई से देवास की एक वारदात के साथ उज्जैन की दो चेन स्नेचिंग का भी खुलासा हुआ है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके अन्य संभावित अपराधों की भी जानकारी जुटा रही है।

Dewas Nagar, Dewas | Aug 17, 2026

देवास में कमर, गर्दन या घुटनों के दर्द से परेशान हैं?
हर दर्द का मतलब सर्जरी नहीं होता। 

सोनगरा स्पाइन सेंटर, देवास में आधुनिक तकनीकों के साथ बिना ऑपरेशन और बिना इंजेक्शन दर्द के उपचार पर ध्यान दिया जाता है।

🔹 4D स्पाइन डीकंप्रेशन तकनीक — नसों पर दबाव और स्लिप डिस्क से जुड़ी समस्याओं के लिए
🔹 रोबोटिक-सहायता प्राप्त जोड़ एवं घुटना चिकित्सा — बिना सर्जरी जोड़ों और घुटनों के दर्द के लिए उन्नत उपचार
🔹 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम — सही जाँच, सही सलाह और आपकी समस्या के अनुसार उपचार

आज ही सोनगरा स्पाइन सेंटर, देवास में परामर्श लें।

📍 पता: 9HIG, मुखर्जी नगर एम.आर. रोड, नारायण दास मुंधड़ा चौराहा, देवास (म.प्र.)
📞 संपर्क: +91 90984 53034

#SongaraSpineCentre #Dewas 

SpineCare , BackPain , NeckPain

देवास में कमर, गर्दन या घुटनों के दर्द से परेशान हैं? हर दर्द का मतलब सर्जरी नहीं होता। सोनगरा स्पाइन सेंटर, देवास में आधुनिक तकनीकों के साथ बिना ऑपरेशन और बिना इंजेक्शन दर्द के उपचार पर ध्यान दिया जाता है। 🔹 4D स्पाइन डीकंप्रेशन तकनीक — नसों पर दबाव और स्लिप डिस्क से जुड़ी समस्याओं के लिए 🔹 रोबोटिक-सहायता प्राप्त जोड़ एवं घुटना चिकित्सा — बिना सर्जरी जोड़ों और घुटनों के दर्द के लिए उन्नत उपचार 🔹 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम — सही जाँच, सही सलाह और आपकी समस्या के अनुसार उपचार आज ही सोनगरा स्पाइन सेंटर, देवास में परामर्श लें। 📍 पता: 9HIG, मुखर्जी नगर एम.आर. रोड, नारायण दास मुंधड़ा चौराहा, देवास (म.प्र.) 📞 संपर्क: +91 90984 53034 #SongaraSpineCentre #Dewas SpineCare , BackPain , NeckPain

Dewas Nagar, Dewas | Aug 16, 2026

देवास। महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और मंगलसूत्र झपटने वाले दो आरोपियों को देवास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महज 9 दिनों के भीतर देवास और उज्जैन में चेन स्नैचिंग की 3 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से देवास में महिला से छीना गया करीब 80 हजार रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र भी बरामद किया गया है।

मामला देवास के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला अपने पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा किया और मौका मिलते ही पीछे बैठे आरोपी ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए।

महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी पुनीत गेहलोत के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर मोहम्मद जावेद हुसैन उर्फ सतारिया उर्फ अठारिया और रेहान शेख को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने देवास की वारदात के अलावा उज्जैन के कोतवाली थाना क्षेत्र और माधवनगर थाना क्षेत्र में भी एक-एक सोने की चेन झपटने की बात स्वीकार की। इस तरह पुलिस ने कुल तीन चेन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पल्सर बाइक से महिलाओं का पीछा करते थे और सुनसान या मौका मिलते ही पीछे बैठा आरोपी महिला के गले से चेन या मंगलसूत्र झपटकर फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी जावेद के खिलाफ अलग-अलग थानों में 13 आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान अन्य चेन स्नैचिंग की वारदातों के भी खुलासे की संभावना है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews

देवास। महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और मंगलसूत्र झपटने वाले दो आरोपियों को देवास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महज 9 दिनों के भीतर देवास और उज्जैन में चेन स्नैचिंग की 3 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से देवास में महिला से छीना गया करीब 80 हजार रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र भी बरामद किया गया है। मामला देवास के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला अपने पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा किया और मौका मिलते ही पीछे बैठे आरोपी ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी पुनीत गेहलोत के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर मोहम्मद जावेद हुसैन उर्फ सतारिया उर्फ अठारिया और रेहान शेख को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने देवास की वारदात के अलावा उज्जैन के कोतवाली थाना क्षेत्र और माधवनगर थाना क्षेत्र में भी एक-एक सोने की चेन झपटने की बात स्वीकार की। इस तरह पुलिस ने कुल तीन चेन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पल्सर बाइक से महिलाओं का पीछा करते थे और सुनसान या मौका मिलते ही पीछे बैठा आरोपी महिला के गले से चेन या मंगलसूत्र झपटकर फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी जावेद के खिलाफ अलग-अलग थानों में 13 आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान अन्य चेन स्नैचिंग की वारदातों के भी खुलासे की संभावना है। . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews

Dewas Nagar, Dewas | Aug 16, 2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | देवास 15 अगस्त के त्योहार को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई शुरू! देवास के नयापुरा क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम पहुंची, जहां मिठाई की दुकान पर जांच और कार्रवाई शुरू की गई है। त्योहार सीजन को देखते हुए शहर की मिठाई दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट को लेकर जांच की जा रही है। देवास में कहां-कहां हुई कार्रवाई? क्या मिला? क्या हुई कार्रवाई? पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहिए TIMES MP के साथ। #BreakingNews #Dewas #DewasNews #FoodDepartment #FoodSafety #MadhyaPradesh #15August #FestivalSeason #MithaiShop #FoodInspection #TIMESMP #देवास #देवास_न्यूज #खाद्य_विभाग #ब्रेकिंग_न्यूज - Dewas Nagar News