बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास का महाअभियान
बस्तर संभाग के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जगदलपुर में 5 से 7 अक्टूबर और दंतेवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक वृहद शिविर आयोजित किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तैयारियों की समीक्षा कर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जगदलपुर शिविर में 2,953 और दंतेवाड़ा शिविर में 846 हितग्राही लाभान्वित होंगे। नक्सल हिंसा और IED विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांगजनों के पुनर्वास को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
शिविरों में कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, कैलिपर्स और श्रवण यंत्र सहित आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। निःशुल्क परिवहन, भोजन, स्वास्थ्य जांच और दिव्यांगता प्रमाणीकरण की सुविधा भी रहेगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों को सहारा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#SevaSankalpAbhiyan #Divyangjan #Bastar
Bastar, Chhattisgarh | Oct 3, 2026