विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक तीखी बहस हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में कांवड़ियों की ओर से महिला सिपाही पर कथित अभद्रता और अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया जा रहा है। इसी दौरान कांवड़ियों की ओर से किसी नेता को फोन किए जाने की बात भी सामने आई है। वीडियो में महिला सिपाही कथित तौर पर अधिकारियों और अन्य लोगों को बुलाने की बात कहती नजर आ रही हैं।
मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्ट: राहुल द्विवेदी
.
.
.
.
#KanpurDehat #KanpurDehatNews #KanwarYatra #Kanwariya #Police
Fatehabad, Agra | Aug 18, 2026