गोबिंदपुर राजनगर: श्रावण के तीसरे सोमवार पर राजनगर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र
पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार को राजनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही शिवभक्त मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं