नजीबाबाद: किरतपुर में गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार के आश्वासन पर भाकियू अराजनैतिक ने धरना समाप्त किया
12 अगस्त को 8:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार किरतपुर। अस्थाई गौशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा ब्लॉक परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अधिकारियों के आश्वासन के बाद दूसरे दिन समाप्त हो गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गौवंश के लिए पर्याप्त चारा, रहने की उचित व्यवस्था और बीमार पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था कराने की मांगकी गई।