नवगछिया: काढ़ागोला स्टेशन पर डाउन लाइन से अज्ञात युवक का शव बरामद
काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के पास रविवार को डाउन रेलवे लाइन से करीब 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर रेलकर्मियों ने नवगछिया जीआरपी को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ तस्वीर और हु