रांची पुलिस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, SSP राकेश रंजन ने फहराया तिरंगा
रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची पुलिस की ओर से जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची राकेश रंजन ने अपने आवासीय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
झंडोत्तोलन के दौरान मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प दोहराया।
रांची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देशहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
#RanchiPolice #RanchiNews #JharkhandPolice #JharkhandNews #IndependenceDay #15August #IndependenceDay2026 #JaiHind #JaiBharat #Tiranga #Ranchi #Jharkhand #PoliceNews #ViralNews #TrendingNews #LatestNews #BreakingNews #स्वतंत्रतादिवस #रांची #झारखंड #रांचीपुलिस #तिरंगा #जय_हिंद #देशभक्ति 🇮🇳