सिमडेगा: एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोटरे का नाम देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल
शुक्रवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार, सिमडेगा एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोटरे (IPS) का नाम ‘फेम इंडिया’ एवं ‘एशिया पोस्ट’ की देशभर के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल किया गया है। उनकी उत्कृष्ट पुलिसिंग व कुशल नेतृत्व से सिमडेगा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।