अनूपपुर: आईटीआई परिसर में राज्य मंत्री जायसवाल ने जन विश्वास अभियान शिविर का निरीक्षण किया
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने आईटीआई परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों से चर्चा की और योजनाओं की जानकारी ली। राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।