कासगंज: कासगंज में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, हल्द्वानी में खड़गे के सभा स्थल को गंगाजल से धोने का किया विरोध
कासगंज। हल्द्वानी में कांग्रेस की जनसभा के बाद हिंदू राइट विंग संगठनों द्वारा सभा स्थल का गंगाजल से कथित शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कासगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित मार्च का नेतृत्व कासगंज में मौजूद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विजय जांगिड़ ने किया।