#बलरामपुर:
#उतरौला से बलरामपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
इस विशेष अभियान के दौरान अधिकारियों द्वारा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लाइसेंस, सुरक्षा के लिए अनिवार्य हेलमेट, बीमा प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक कागजातों की बारीकी से जांच की गई। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर ही चालान काटने की कार्रवाई की गई /
Balrampur UP-47