खनन निदेशक राजपाल लेघा ने जिला खान अधिकारियों के साथ की समीक्षा, कामकाज पर मंथन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े प्रदेशभर के जिला खान अधिकारी, विभिन्न बिंदुओं की प्रगति पर हुई चर्चा
देहरादून। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय उत्तराखण्ड के सभागार में शनिवार को निदेशक राजपाल लेघा की अध्यक्षता में प्रदेश के समस्त जिला खान अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में विभागीय कार्यों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं और उनकी प्रगति की समीक्षा की गई। निदेशालय स्तर से अधिकारियों ने जिलों में चल रहे कार्यों की स्थिति पर चर्चा की।
बैठक में अपर निदेशक अनिल कुमार, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार, खान अधिकारी मुख्यालय ताजबर नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरिदत्त चमोली और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गुणानंद खण्डूरी मौजूद रहे।
#Uttarakhand