मनोहरथाना: कामखेड़ा बालाजी में दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
कामखेड़ा बालाजी प्रांगण में अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ एवं राजस्थान पंचायती राज माध्यमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सोढ़ी रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह मेफावत व जितेंद्र सिंह चौहान ने की।