वारासिवनी: सरिता मेश्राम के सिर सजा जीत का ताज, 147 मतों से प्रतिद्वंद्वी को दी शिकस्त
जनपद पंचायत वारासिवनी की ग्राम पंचायत एकोडी में सरपंच पद के उपचुनाव में सरिता कैलाश मेश्राम ने 147 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 739 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेखा धरमदास मेश्राम को 592 मत प्राप्त हुए। मीरा मेश्राम को 204 और संगीता मेश्राम को 181 मत मिले, जबकि नोटा में 9 मत पड़े। कुल 2405 मतदाताओं में से 1725 ने मतदान किया। मतगणना