पलवल के केएमपी एक्सप्रेसवे पर यादुपुर गांव के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ। राजस्थान के गोगामेड़ी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में 6 लोगों की मौत हुई, जिनमें 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। वहीं 14 अन्य तीर्थयात्री घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#palwalnews #palwal #haryana #HaryanaNews #palwalpolice